धमतरी (वीएनएस)। अब जिले में अनुपयोगी हो चुके नलकूप में बच्चों के गिरने से होने वाली घातक दुर्घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षात्मक उपाय केलिए इसकी सतत निगरानी रखने कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने समिति गठित की है। इस समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रकरणवार जानकारी नोडल अधिकारी को हर माह की दो तारीख तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे और नोडल अधिकारी इसका सतत निगरानी करेंगे। बता दें कि समिति का नोडल कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बी.एन. भोयर को बनाया गया है। इसी तरह समिति में सदस्य के तौर पर धमतरी जिले के लिए सहायक अभियंता वि/यां अनिल फिरके, धमतरी विकासखंड के लिए सहायक अभियंता बी.पी. पटेल, कुरूद/मगरलोड के लिए पी.एस. गजेन्द्र और नगरी विकासखंड के लिए सहायक अभियंता एस.के. ठाकुर को शामिल किया गया है।