अंडर ब्रिज निर्माण में भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा ने दिया धरना

Posted On:- 2022-07-05



रायपुर (वीएनएस)। भारतीय जनता पार्टी रामसागर पारा मंडल द्वारा रामनगर में नवनिर्मित अंडर ब्रिज के विरोध में यथास्थान आज धरना दिया मुख्यमंत्री द्वारा हालिया उद्घाटित ब्रिज निर्माण में पहली ही बारिश में भ्रष्टाचार उजागर हो गया। भाजपा नेताओं ने रायपुर पश्चिम क्षेत्र में निर्मित ब्रिज में भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर हमला बोला और क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

स्थानीय नेताओं एवं नागरिकों की उपस्थिति में स्थानीय जन को संबोधित करते हुए रायपुर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार हो और भ्रष्टाचार ना हो यह कैसे संभव है लेकिन यह ब्रिज तो अपने आप मे घोटाले और स्तर हीनता का जीवंत उदाहरण है जिस ब्रिज का उद्घाटन स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा महज एक माह पूर्व किया गया वह पहली ही बारिश में झरना बन जाये तो सवालिया निशान लगना स्वाभिक है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि ना केवल यह ब्रिज अपितु प्रदेश सरकार के हर क्रियान्वयन में स्तर हीनता , घोटाला और भ्रष्टाचार देखने को मिलता है 4 वर्ष होने को आए मगर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विकास की एक ईंट तक नही रखी जो विकास योजनाएं भाजपा ने चालू की कांग्रेस उसका ही निर्माण पूर्ण करने में असमर्थ है।

मंडल अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर ने कहा कांग्रेस सरकार केवल और केवल जनता को गुमराह करने का काम करती रही है 36 वादे करके सत्ता पाने वाली कांग्रेस ने अभी तक अपने 6 वादे भी पूरे नही कर पाई ना ही शराबबंदी हुई , ना ही बेरोजगारी भत्ता मिला और ना ही संपत्ति कर हाफ हुआ हुआ तो सिर्फ एक काम छत्तीसगढ़ को कांग्रेस पार्टी का ATM बनाने का प्रदेश के मुखिया और पुरी कांग्रेस नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गाँधी को तलब किये जाने का विरोध करती है मामला भ्रष्टाचार का है तो हम स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री को निमंत्रण देते हैं कि आइए और अपने कार्यकाल के दृश्य घोटाले को देखिए दीजिए धरना और दोषियों पर कार्यवाही कीजिये।

आज धरने के कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष द्वय आशु चंद्रवंशी, बजरंग खंडेलवाल, जिला मीडिया प्रभारी राहुल राय, पुरुषोत्तम देवांगन, प्रदीप सिंह, पार्षदगण भोलाराम साहू नारद कौशल, कामिनी देवांगन, दीपक जायसवाल, पूर्व पार्षद खेमलाल साहू, राधा ठाकुर, पवन केशरवानी, गोपी साहू, चन्दप्रकाश ( दीपू ) शर्मा , सूची सुनील दुबे, ईश्वर साहू, पुरषोत्तम मावले, गजानंद साहू, भुनेश्वर साहू, रिजवान पटवा, गणेश चटर्जी, संतोष साहू, रामा साहू, सुरेश देवांगन, पवन सोनी, संजय वैद्य ,कृष्णा उपवंशी, दानी राम साहू, तेजराम निर्मलकर, नितेश शर्मा, शशांक सिंह, आनंद सिंह, शकुन ठाकुर,अजय पांडी, राहुल साहू, मोहित साहू, जागो दुबे, कारण पांडेय, भूपेंद्र साहू, विक्की राव, ममता मिश्रा,चन्दन राजपूत, टिकेश्वर देवांगन, संतोषी मानिकपुरी, चेमिन साहू, छबि साहू, मंजू साहू, ममता उपाध्याय, फोटो बाई पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।