कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में आज मिले 165 नए मामले, रायपुर से 35

Posted On:- 2022-07-05



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 5 जुलाई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 1.54 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 10 हजार 696 सैंपलों की जांच में 165 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 178 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।

आज महासमुंद एवं कोरिया से 01-01, कांकेर, रायगढ़ एवं सूरजपुर से 02-02, बस्तर, धमतरी, बलरामपुर एवं जशपुर से 03-03, कोरबा एवं जांजगीर-चांपा से 04-04, मुंगेली एवं कबीरधाम से 05-05, सरगुजा से 06, बेमेतरा से 08, बलौदाबाजार से 11, बिलासपुर से 17, राजनांदगांव से 20, दुर्ग से 30, रायपुर से 35 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 3 जिले गरियाबंद, सुकमा एवं नारायणपुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

प्रदेश में आज 01 से 10 के मध्य 08 जिले कोंडागांव एवं बीजापुर में 01-01, दंतेवाड़ा में 03, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 05, बालोद एवं बस्तर में 08-08, धमतरी में 09, महासमुंद में 10 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।