जून माह में सेवानिवृत हुए अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

Posted On:- 2022-07-05



  धमतरी (वीएनएस)। अब सभी शासकीय भवन, कार्यालय, कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र लगाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। इसी के परिपालन में आज समय सीमा की बैठक के दौरान मुख्य कायर्पालन अधिकारी जिला पंचायत प्रियंका महोबिया ने सभी शासकीय भवनों, कार्यालयों एवं कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र लगाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने एक पत्र जारी कर सभी कार्यालय प्रमुखों को छत्तीसगढ़ महतारी का चित्र लगाने के आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यालय प्रमुखों को इसका पालन प्रतिवेदन जल्द देने कहा है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ महतारी का अनुमोदित फोटोग्राफ जनसम्पर्क संचालनालय की वेबसाईट व सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन की वेबसाईट में उपलब्ध है, जहां से डाउनलोड कर उपयोग किया जा सकता है। जिले में जून माह में सेवानिवृत हुए 25 अधिकारी-कमर्चारियों का आज समय सीमा की बैठक में शॉल, श्रीफल और पौध देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रियंका महोबिया ने सभी सेवानिवृत अधिकारी- कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सुखद और स्वस्थ्य जीवन जीने अपनी शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि कलेक्टर एल्मा ने पिछले माह से जिले में एक नई पहल करते हुए सभी सेवानिवृत अधिकारी-कर्मचारियों को ससम्मान महीने के पहले समय सीमा की बैठक में विदाई देने की शुरुवात की है। इसी कड़ी में आज इन सभी के लिए एक संक्षिप्त विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कायर्पालन अभियंता एस.आर. सोनकुसरे, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार तनखीवाला, विकासखंड शिक्षा अधिकारी धमतरी डी.आर. गजेंद्र, कृषि विकास अधिकारी अजय कुमार वैष्णव और कायर्पालन अभियंता जल संसाधन बांध संभाग क्रमांक 02 एम.डी.महंत सम्मिलित हैं। इसी तरह जून माह में सेवानिवृत्त होने वालों में, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सियारीनाला लक्ष्मण कुमार यादव, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली मुदित श्रीवास्तव, नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी राजाराम श्रीवास शामिल हैं। इसके अलावा व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमर्रा भरत लाल साहू, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद गीता यादव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरेगांव सुदर्शन सिंह चनाप सम्मिलित हैं। साथ ही प्रधानपाठक शासकीय माध्यमिक शाला खड़पथरा नीरज कुमार वर्मा, शासकीय प्राथमिक शाला ठोठाझरिया दयासागर ध्रुव, शासकीय प्राथमिक शाला लोहरसी हलधर सिंह सोनवानी, शासकीय प्राथमिक शाला नयापारा झिरिया बल्दूराम शांडिल्य, शासकीय माध्यमिक शाला जुगदेही पुनाराम साहू, शासकीय प्राथमिक शाला कानामुका बिहारी लाल निषाद, शासकीय माध्यमिक शाला मुरा मोतीलाल सोन, शासकीय माध्यमिक शाला भैंसबोड़ मंगल प्रसाद साहू, शासकीय प्राथमिक शाला लड़ेर चंदन सिंह चंपेश्वर, शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला हथबंद नकुल राम नाग सहित भृत्य शासकीय माध्यमिक शाला जंगलपारा नगरी बिराजो बाई और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुगली जोनलाल नेताम जून माह में सेवानिवृत्त हुए। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मानचित्रकार प्रदीप कुमार साहू, हेल्पर दिनेश कुमार सिन्हा और भृत्य रघुनाथ मंडावी शामिल हैं। संक्षिप्त विदाई समारोह के बाद महोबिया ने समय सीमा के विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को प्रकरणों का समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक निराकरण के निर्देश दिए। इस मौके पर वनमण्डलाधिकारी मयंक पांडे, एडीएम ऋषिकेश तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।