उद्योग मंत्री कवासी लखमा जिले के प्रवास पर 6 को

Posted On:- 2022-07-05



  धमतरी (वीएनएस)। प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य व उद्योग मंत्री कवासी लखमा 06 जुलाई को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री लखमा सुबह रायपुर से कार से रवाना होकर दोपहर 12 बजे नगर पंचायत कुरूद पहुंचेंगे, जहां वे नगर पंचायत अध्यक्ष और पाषर्दों से भेंट-मुलाकात करेंगे। दोपहर 12.30 बजे कुरूद से रवाना होकर एक बजे कबीर आश्रम मंदरौद पहुंचेंगे। मंत्री लखमा दोपहर 1.15 बजे मंदरौद से रवाना होकर डेढ़ बजे मगरलोड पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम चार बजे मगरलोड से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।