अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती गिरफ़्तार

Posted On:- 2022-07-06



जयपुर (वीएनएस)। अजमेर पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के ख़िलाफ़ कथित रूप से भड़काऊ बयान देने के आरोप में मंगलवार की  रात अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को गिरफ़्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विकास सांगवान ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती द्वारा भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो डाला गया है जिसके बाद मामले में FIR दर्ज़ कर सलमान चिश्ती को उनके घर से पकड़ा है। उनसे पूछताछ जारी है। उन्होंने नूपुर शर्मा के संबंध पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वीडियो में जैसा प्रतीत हो रहा है उससे लग रहा है कि उन्होंने कुछ नशा किया था। यह हिस्ट्रीशीटर भी रहे हैं और इनके ख़िलाफ़ 13 मामले भी दर्ज़ हैं।