27 साल की हो गई बैडमिंटन इतिहास में रजत पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय शटलर पीवी सिंधु

Posted On:- 2022-07-06



नई दिल्ली (वीएनएस)। भारतीय बैडमिंटन को शिखर तक पहुंचाने में पीवी सिंधु ने अहम योगदान दिया है। सिंधु मंगलवार (05 जुलाई) को 27 साल की हो गई हैं।वह एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक खेलों में दो पदक जीते हैं। वहीं वह बैडमिंटन इतिहास में रजत पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय शटलर हैं।इसके अलावा भी उन्होंने कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं और कई उपलब्धियां हासिल की हैं, उन पर एक नजर डालते हैं। 

साल 2019 में सिंधू BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थीं।उन्होंने खिताबी मुकाबले में जापान की नाओमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया था।लगभग 38 मिनट तक चले उस मैच में सिंधू ने ओकुहारा को लगभग एकतरफा मुकाबले में हराया था।2017 और 2018 में उन्होंने लगातार रजत पदक अपने नाम किए थे।