बालोद (वीएनएस)। संभागायुक्त महादेव कावरे ने अपने बालोद प्रवास के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय भवन के जनदर्शन कक्ष का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कावरे ने कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार आमजनता के मांगों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु सप्ताह के सभी पाॅचों कार्यदिवसों में जनदर्शन के आयोजन करने तथा जिला प्रशासन द्वारा नये स्वरूप में प्रारंभ किए गए इस जनदर्शन कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस दौरान कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।