झलक दिखला जा 10 को जज करेंगे करण जौहर और माधुरी दीक्षित

Posted On:- 2022-07-06



मुंबई (वीएनएस)। झलक दिखला जा टीवी का चर्चित डांस रियलिटी शो रहा है। इसका प्रसारण कलर्स चैनल पर होता है। 'झलक दिखला जा' का नौवां और आखिरी सीजन 2017 में प्रसारित हुआ था।पिछले कुछ समय से इसके नए सीजन की सुगबुगाहट तेज हो गई है।अब चर्चा चल रही है कि इस शो के नए सीजन को अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जज करेंगी। खास बात यह है कि शो को जज करने में मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर माधुरी का साथ देंगे। माधुरी और करण ने 'झलक दिखला जा 10' को जज करने के लिए हाथ मिलाया है।एक सूत्र ने बताया, "माधुरी के लिए यह शो घर वापसी जैसा होगा। उन्होंने बहुत ही बढ़िया काम किया है। इस बार भी जब माधुरी वापस आएंगी, तो खूब धमाल देखने को मिलेगा। काजोल को भी इस शो में जज के रूप में देखकर खूब एक्साइटमेंट होती, लेकिन कुछ चीजें हमेशा आपके हिसाब से नहीं हो पातीं।