कोहडिया हाई स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

Posted On:- 2022-07-06



कोरबा (वीएनएस)। कोहडिया हाई स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव उत्साह व उल्लासपूर्वक मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री व पार्षद नरेन्द्र देवाँगन उपस्थित हुए व अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कडी मेहनत करने का संकल्प आज के अवसर पर विद्यार्थियों को लेना चाहिये शाला के विकास व समस्यो के निराकरण करने के लिए हम सब तत्पर रहेंगे ऐसा आश्वासन उनके द्वारा दिया गया

कार्यक्रम में विशेष रूप से शाला प्रबंधन व विकास समिति के अध्यक्ष भोला राठौर,सदस्य संतोषी यादव,राजकुमार पटेल,कपूर चंद पटेल,चंद्रा, संगीता पटेल, प्राचार्य तिग्गा मैडम,  अर्जुन पटेल, नरेन्द्र गोश्वामी, हेमसागर पटेल, साहू मैडम सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित नागरिकों की उपस्थिति रही।