डेंगू के नियंत्रण के लिए स्टेट की टीम के साथ बैठक

Posted On:- 2022-07-06



जगदलपुर (वीएनएस)। डेंगू के बढ़ते मामलो को देखते हुए प्रशासन की तरफ से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.के. चतुर्वेदी ने बताया कि सेनिटाजेशन और समन्वय के लिए स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम द्वारा बैठक लेकर नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए रूपरेखा तैयार की गई। आम जनता में डेंगू के कारण-लक्षण तथा बचाव के लिए जागरूकता फैलाने के लिए पाॅम्पलेट का वितरण करने तथा सभी वार्डो में दवाई छिड़काव करने के संबंध में चर्चा की गई।