11वीं में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 13 तक 

Posted On:- 2022-07-06



कोरिया (वीएनएस)। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महलपारा, के प्राचार्य ने बताया कि शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए अतिरिक्त 10 सीटों पर आवेदन पत्र 05 अगस्त तक आमंत्रित किए गए थे। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार 15 जुलाई तक प्रवेश संबंधी समस्त कार्य पूर्ण किए जाने हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार सी.बी.एस.ई हाई स्कूल सर्टीफिकेट परीक्षा-2022 के परीक्षा परिणाम 13 जुलाई तक आने की संभावना है। जिस कारण कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि में संशोधन करते हुए 05 अगस्त के स्थान पर 13 जुलाई किया जा रहा।