चयन समिति की बैठक 13 को

Posted On:- 2022-07-06



धमतरी (वीएनएस)। राष्ट्रीय निगमों द्वारा संचालित योजनाओं में मिले लक्ष्य अनुसार ऋण प्रदाय करने आवेदन मंगाए गए थे। इसके तहत हितग्राहियों के चयन के लिए चयन समिति की बैठक आगामी 13 जुलाई को आहूत की गई है। कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति ने बताया कि उक्त तिथि को दोपहर 12 बजे से यह बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।