कोरिया (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र 20 जुलाई से 27 जुलाई तक संचालित होना है, जिसके फलस्वरूप कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कुलदीप शर्मा द्वारा विधानसभा प्रश्न, ध्यानाकर्षण सूचनाऐं एवं प्रस्ताव सूचनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा संबंधित कर्मचारियों द्वारा तत्काल कार्यवाही पूर्ण कर समय-सीमा के अन्दर विधानसभा प्रश्नों के उत्तर राज्य शासन को प्रेषित कराये जाने के लिए अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनका मोबाईल नम्बर 8770613976, कार्यालय का दूरभाष नम्बर 07836-232721, फैक्स नम्बर 07836-232722 है।