अमोड़ा शिविर में बनाया गया दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड

Posted On:- 2022-07-06



    उत्तर बस्तर कांकेर उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)।समाज कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पंचायत अमोड़ा जनपद पंचायत नरहरपुर मे दिव्यांगजनों के शत प्रतिशत मेडिकल प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड बनाने एवं पेंशन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 92 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया, जिसमें 46 अस्थि बाधित, 5 श्रवण बाधित, 4 दृष्टि बाधित, 8 मानसिक रोगी तथा 29 आवेदन नवीनीकरण, यूडीआईडी एवं पेंशन से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में दिव्यांगजनों का परीक्षण कर सहायक उपकरण तथा पेंशन योजना से लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में जनपद सदस्य कांति पटेल, सरपंच ग्राम पंचायत अमोड़ा सुंदर सिंह गोटा, जिला चिकित्सालय से चिकित्सकों की टीम, आसपास के ग्राम पंचायत के सरपंच, जनपद सीईओ पी के गुप्ता, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।