जिले में अब तक 117.7 मिमी वर्षा

Posted On:- 2022-07-06



  जशपुरनगर (वीएनएस)।जशपुर जिले में 1 जून से अब तक 117.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 06 जुलाई तक औसत वर्षा 247.6 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक जशपुर तहसील में 100.4 मिमी, मनोरा में 155.8 मिमी, कुनकुरी में 93.4 मिमी, दुलदुला में 142.7 मिमी, फरसाबहार में 109.2 मिमी, बगीचा में 160.9 मिमी, कांसाबेल में 31.6 मिमी, पत्थलगांव में 97.9 मिमी एवं सन्ना में 167 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा सन्ना तहसील में दर्ज की गई है।