बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक 30 जुलाई को कोंडागांव में

Posted On:- 2022-07-06



  जगदलपुर(वीएनएस)।बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक 30 जुलाई को कोंडागांव जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। संभाग आयुक्त एवं प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्याम धावड़े ने बताया कि पूर्व में यह बैठक 7 जुलाई को प्रस्तावित थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से संशोधित करते हुए 30 जुलाई को रखी गई है