रायपुर (वीएनएस)। ईस्ट कोस्ट रेलवे, सम्बलपुर रेल मंडल के टिटलागढ़-सीकीर सेक्शन में दूसरी लाइन एवं टिटलागढ़-केसिंगा सेक्शन में तीसरी लाइन का कार्य किया जाएगा। इसके फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
परिवर्तित मार्ग से रवाना होने वाली गाड़ियां: 15 जुलाई को पूरी से चलने वाली 20857 पूरी-साईं नगर शिरडी संबलपुर टिटलागढ़ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सम्बलपुर-ईब-बिलासपुर- रायपुर होकर जाएगी।
री-शेड्यूल्ड होने वाली गाड़ियां: गाड़ी संख्या 18573 विशाखापट्टनम-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस 7 एवं 14 जुलाई को अपने निर्धारित समय 5:25 बजे के स्थान पर 3 घंटे 30 मिनिट रीशेड्यूल होकर विशाखापट्टनम से सुबह 8:55 पर रवाना की जाएगी। रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता हैं।