बलौदाबाजार (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की ओर से नि:शुल्क श्रम पंजीयन, सामग्री वितरण व चेक वितरण शिविर का आयोजन नगर भवन भाटापारा में किया गया। उक्त शिविर में मुख्यमंत्री नोनिशसक्तिरण सहायता योजना के तहत 8 हितग्राहियों को 20-20 हजार रुपए के कुल 1 लाख 60 हजार रुपए का चेक का वितरण व सुरक्षा उपकरण सहायता योजना अंतर्गत 300 हितग्राहियों को सुरक्षा टूल किट प्रदान किया गया है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, सदस्य कर्मकार मंडल सतीश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष हितेद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद भाटापारा त्रिलोक सलुजा, श्वेता आलोक मिश्रा सभापति, मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा, विनोद अग्रवाल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में अतिथिओं की ओर से श्रम विभाग से जुडे़ जन हितकारी योजनाओं के बारे में हितग्राहियों को अवगत कराते हुए योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई।
उक्त शिविर में मुख्यमंत्री नोनिशसक्तिरण सहायता योजना के तहत हितग्राही गायत्री मिश्रा, सरोज वैष्णव, चंद्रिका बाई पाल, सावित्री घितोडे, दशोदा बाई साहू, लहेमलता वर्मा को 20-20 हजार रुपए का कुल 1लाख 60 हजार रुपए का चेक वितरण व सुरक्षा उपकरण सहायता योजना अंतर्गत हितग्राही दौना बाई, मालती बाई सतनामी, जाम बाई ध्रुव सहित 300 हितग्राहियों को सुरक्षा टूल किट और लक्ष्मी,अशोक निर्मलकर, भीखम, दुर्गा साहू, तोकेश कुमार साह, संतोषी साहू,को तत्काल नि:शुल्क श्रमिक पंजीयन कार्ड का वितरण अतिथियों की ओर से किया गया। इस मौके पर श्रम विभाग मनोज कुमार मांडलेश्वर, महिप यादव, अरविन्द गलपांडेय, श्रम निरीक्षक, राकेश कुमार वर्मा, श्रम उप निरीक्षक, संतोष कुुमार कुर्रे सहित विभाग के अन्य अधिकारी कमर्चारी गण उपस्थित थे।