आज के समय में बच्चों को संस्कार व शिक्षा देना जरुरी : गृहमंत्री साहू

Posted On:- 2022-07-06



पतोरा में 249 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

बेमेतरा (वीएनएस)। प्रदेश के गृह जेल व लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू आज दोपहर जिले के विकासखंड बेरला के ग्राम पंचायत पतोरा प्रवास के दौरान 248.66 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। लोकार्पण किये गये कार्यों में ग्राम पतोरा में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन का निर्माण काय के लिए 121.16 लाख रुपए, हाय स्कूल भवन पतोरा पहुंच मार्ग केलिए 20 लाख रुपए व बेरला पतोरा मुख्य मार्ग से पतोरा पहुंच मार्ग केलिए 48.16 लाख रुपए कुल 189.32 लाख रुपए शामिल हैं। इसी तरह भूमिपूजन किये गये कार्यों में मेन रोड से बायपास रोड पतोरा मार्ग केलिए 20 लाख रुपए, सामुदायिक भवन पतोरा में सड़क निर्माण कार्य केलिए 19.96 लाख रुपए, हायर सेकण्डरी स्कूल भवन व सामुदायिक भवन पतोरा में बाऊण्ड्रीवाल निर्माण कार्य केलिए 19.38 लाख रुपए कुल 59.34 लाख रुपए शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक आशीष छाबड़ा ने की। गृहमंत्री साहू आज संक्षिप्त प्रवास पर पतोरा पहुंचे थे। उन्होंने मंच से उतरकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। स्कूली बच्चों ने छत्तीसगढ़ राज गीत अरपा पैरी के धार महानदी महानदी हे अपार............की शानदार प्रस्तुति दी। सरपंच मोहित राम साहू ने स्वागत भाषण दिया। गृह मंत्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बीते साढ़े तीन वर्षों के कायर्काल के दौरान घोषणा पत्र में जो-जो वादे किए थे वे लगभग पूर्ण हो गए हैं। इसके अलावा जो घोषणा पत्र में शामिल नहीं था, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरुआत कर हितग्राहियों को 7000 रुपये सालाना दिया जा रहा है। किसानों से धान उपार्जन 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने बिजली बिल हाफ किया है, इसमें गरीब एवं अमीर को भी इसका लाभ मिल रहा है। मंत्री साहू ने कहा कि टेलीविजन की अपसंस्कृति से युवओं में इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्याथिर्यों को सिलेबस के अलावा नैतिक शिक्षा भी प्रदान करें, जिससे आने वाले पीढ़ी संस्कारवान बन सके। आज के बच्चे अपने माता-पिता का चरण छूकर प्रणाम करने में झिझक महसूस करते हैं। इस कमी को दूर करने की जरूरत है। स्थानिय सरपंच की ओर से नये हाई/हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए पहुंच मार्ग निर्माण के संबंध में ध्यान आकर्षित करने पर गृह मंत्री ने कहा कि प्राचीन समय में गांव वाले श्रमदान कर गांव का छोटा-मोटा कार्य संपादित करते थे। हमे श्रमदान को बढ़ावा देने की जरूरत है, इससे ग्रामीणों में अपनत्व की भावना जागेगी। गृह मंत्री का ग्रामीणों ने गजमाला से स्वागत किया। गृह मंत्री ने सुझाव दिया-पतोरा के ग्रामवासियों को गृहमंत्री साहू ने हाई/हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन का लोकार्पण हो जाने के बाद वहां के पुराने हाईस्कूल भवन में प्राथमिक व मीडिल स्कूल की कक्षा का संचालन किया जा सकता है। इस संबंध में मौके पर उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी को गृहमंत्री ने आवश्यक निर्देश दिए। विधायक छाबड़ा ने कहा कि आज मुख्य अतिथि के रुप में पधारे गृहमंत्री की ओर से लगभग ढाई करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किए हैं। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में हिंदी मिलाकर पांच स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। निश्चित ही इससे समाज के सभी वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि बंशी पटेल, टीआर जनार्दन, जिला पंचायत सदस्य शशिप्रभा गायकवाड़, टीआर साहू जनपद पंचायत अध्यक्ष बेरला हीरा वर्मा, जप उपाध्यक्ष नवाज मुंशी खान, ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष रामश्वर देवांगन, सामाजिक कार्यकर्ता मोकम साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।