विधानसभा के लिए जानकारी भेजने मारकण्डेय नोडल अधिकारी नियुक्त

Posted On:- 2022-07-06



  राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर डोमन सिंह ने 20 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान विभिन्न सूचनाओं एवं जानकारियों को प्रेषित करने अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। श्री मारकण्डेय द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित प्राप्त विधानसभा प्रश्नों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं सहित अन्य जानकारी समयावधि में शासन, आयुक्त भू-अभिलेख एवं आयुक्त दुर्ग संभाग दुर्ग को प्रेषित किया जाएगा।