प्रवचन प्रवर्तिका स्नेह यशा म. सा. का भव्य चातुर्मासिक प्रवेश

Posted On:- 2022-07-06



रायपुर (वीएनएस)। जैन समाज के पवित्र चातुर्मास का विशेष धार्मिक महत्व है। चातुर्मास बड़े ही भक्ति भाव से मनाया जाता है। चातुर्मास में जैन धर्म के अनुयायी भक्तिभाव से अराधना करते हैं। महावीर जिनालय न्यू राजेंद्र नगर रायपुर में प्रथम चातुर्मास के लिए तीर्थ प्रेरिका परम पूज्या निपूर्णा श्री म. साहब की सुशिष्या परम पूज्या प्रवचन प्रवर्तिका स्नेह यशा म. साहब आदि ठाणा का भव्य प्रवेश 7 जुलाई को हो रहा है। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष विवेक डागा ने बताया जैन धर्मावलंबियों द्वारा चातुर्मास के दौरान जप, तप और अराधना से चंचल मन को स्थिर कर अपने कर्मों का निर्जरा करते हैं। संयम धारण कर अपनी आत्मा के कल्याण के लिए गुरु भगवनों के सानिध्य में रहकर धर्म का लाभ लेते हैं। चातुर्मास के पावन अवसर पर महावीर जिनालय न्यू राजेन्द्र नगर में धर्म प्रेमी गुरु वचनों का लाभ ले सकेंगे।