सूरजपुर (वीएनएस)। जिले में कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में सभी ब्लॉक व दूरस्थ क्षेत्र स्थित गांव व नगरीय क्षेत्र में पात्र हितग्राहियों को कोरोना संक्रमण से बचने व रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन टीम की ओर से वैक्सीन का पहला व दूसरा डोज डोर टू डोर पहुंच कर पहले दिन शाम 4 बजे तक 6614 हितग्राहियों को वैक्सीन लगाया गया।
वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव केलिए सूरजपुर जिले में टीकाकरण का महाअभियान चलाया जा रहा है। यह महाअभियान जिले के समस्त ग्राम पंचायत, शहरी क्षेत्रों एवं स्कूलों में 6 व 7 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने यह महाअभियान चलाया जाएगा, जिसमें अब तक छूटे हुए समस्त लाभाथिर्यों का टीकाकरण किया जाएगा। कलेक्टर इफ्फत आरा ने जिले के समस्त नागरिकों से महाअभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है। जिला प्रशासन की ओर से पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए जिला नोडल अधिकारी, ब्लॉक नोडल अधिकारी व क्लस्टर समन्वयक नियुक्त किए गए है। कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में 6 जुलाई को पहला डोज 695 व दूसरा डोज 4606 प्रीकॉशन डोज 1313 कुल 6614 पात्र लोगों को टीकाकरण लगाया गया।
सीईओ ने किया टीकाकरण केंद का निरीक्षण :
जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम ने सूरजपुर जनपद अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य बसदेई टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया और डोर टू डोर टीकाकरण के लिए फील्ड विजिट कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा पात्र लोगों को प्रेरित कर शत प्रतिशत वैक्सीन लगाने सुनिश्चित करने निर्देशित किया।