कृषि उपज मंडी बीजापुर के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

Posted On:- 2022-07-06



    बीजापुर (वीएनएस)। कृषि उपज मंडी समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने नव नियुक्त अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। भारसाधक समिति अध्यक्ष श्री कामेश्वर गौतम, उपाध्यक्ष श्री नकुल ठाकुर एवं सदस्य रत्ना सोढ़ी, महेश बेलसरिया, मनधर नाग, नंदकिशोर गांधरला एवं लक्ष्मीनारायण इंशरोज ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मंडी सचिव कैलाश सोरी द्वारा सभी नव नियुक्त अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत एवं कृषि कल्याण बोर्ड के सदस्य बसंत राव ताटी, जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य नीना रावतिया उद्दे, नगरपालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम सल्लूर, जनपद पंचायत अध्यक्ष उसूर सुश्री अनिता तेलम सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।