बीसी सखी के रूप में प्रियंका को मिली पहचान

Posted On:- 2022-07-06



  0एक साल में 12 लाख तक का किया ट्रांजेक्श बीजापुर (वीएनएस)। बीजापुर जिले के दूरस्थ व अंदरूनी ग्राम पंचायतों में बैंक सखी अपनी सेवाएं दे रही हैं। समाज कल्याण विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग व अन्य विभाग के हितग्राहियों जैसे मनरेगा योजना तेंदूपत्ता संग्रह भुगतान आदि योजनाओं की राशि का भुगतान इन बैंक सखियों के माध्यम से हितग्राहियों के बैंक खाता से राशि आहरण कर नकद राशि प्रदान कर उनको घर पहुंच सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। यह सेवाएं बीजापुर जैसे जिले के लिए महत्वपूर्ण हैं। जनपद पंचायत भैरमगढ़ की ग्राम पंचायत कोडोली निवासी श्रीमती प्रियंका विगत एक साल से गांव में बीसी सखी के रूप में अपनी सेवा दे रही है। इस एक साल में प्रियंका ने लगभग 12 लाख का ट्रांजेक्शन कर गांव में बैंक वाली दीदी के रूप में पहचान बनाई है। प्रियंका बताती हैं कि मुझे इस कार्य से आत्म संतुष्टि होती है, जब जरूरतमंदों को उनके घर में ही उनके रूपये मिलते है तो उनकी खुशी देखकर अच्छा लगता है। दिव्यांग और बुजुर्ग मुझे बेटा कह कर बहुत दुआएं देते हैं। यही मेरी सबसे बड़ी कमाई है जो कि अपने गांव में ही मैं ग्रामीणों के लिए कुछ कर पा रही हूं। जिससे मेरी अतिरिक्त आमदनी भी हो जाती है वैसे मैं घर मे ही किराना व फैंसी स्टोर का भी संचालन करती हूं। जिससे मैं अपने व घर आर्थिक जिम्मेदारी भी पूरा कर लेती हूँ। कलेक्टर ने उड़ान, गारमेंट फैक्ट्री, युवोदय योजनाओं की ली जानकारी कोण्डागांव(वीएनएस)। बुधवार को कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा उड़ान कम्पनी कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री, युवोदय कोंडानार चैम्प योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक बुलाई। जिसमें कलेक्टर ने उड़ान द्वारा किये जा रहे उत्पादन को बढ़ाने के लिए कम्पनी की टेक्निकल सपोर्ट टीम एवं उड़ान के नोडल अधिकारियों से चर्चा की। जिसमें उन्होंने ऐसे उत्पाद जिनका मार्केट में रूझान कम है। उनका मार्केट सर्वे कर डिस्कंटिन्यू करने तथा ऐसे उत्पाद जिनकी मांग अधिक है उनको मार्केट के बड़ी फर्मों के साथ लिंकेज कर उत्पादन को मांग अनुसार अधिक से अधिक बढ़ाते हुए उड़ान को एक बड़ी संस्था के रूप में स्थापित करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने उड़ान हेतु पृथक सीईओ नियुक्त करने के साथ ऑनलाईन सेल पर भी ध्यान देने को कहा। कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री के संचालकों से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने फैक्ट्री के ईको सिस्टम को सुधार करते हुए कामगारों के लिए बस तथा आवासीय सुविधाओं हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने फैैक्ट्री बिल्डिंग का कार्य पूर्ण होते ही फैक्ट्री को स्थानांतरित कर इसके उत्पादन को बढ़ाने हेतु अधिक मशीनों के साथ अधिक से अधिक महिलाओं को इसके साथ जोड़ने को कहा। इस अवसर पर कलेक्टर ने यूनिसेफ की सहायता से संचालित युवोदय कोंडानार चैम्प के संचालकों से चर्चा करते हुए योजनांतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी ली साथ ही उन्हें शिक्षा एवं नशामुक्ति के क्षेत्र में बेहतर कार्यों को करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर भूपेन्द्र गावरे, डीएमएम विनय सिंह, पीएमयू से सिओना कोरिया, महिला मंच के सदस्य, एपीओ लाईवलीहुड पुनेश्वर वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।