बच्चों व माताओं का ईलाज अब अलबेलापारा अस्पताल में

Posted On:- 2022-07-06



कांकेर (वीएनएस)। जिला चिकित्सालय कांकेर में मातृ व शिशु स्वास्थ्य विभाग अलबेलापारा शिफ्ट कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से 06 जून को मेडिकल कॉलेज कांकेर के मातृ व शिशु स्वास्थ्य विभाग का शुभारंभ किया गया था, जिसमें उपचार प्रांरभ हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. आरसीएस ठाकुर ने बताया कि जिला चिकित्सालय के शिशु एवं स्वास्थ्य विभाग भी उक्त भवन से संचालित की जा रही है।