डाक्यूमेंट्री फिल्म 'काली को लेकर हिन्दू संगठन में आक्रोश

Posted On:- 2022-07-07



बिलाईगढ़ (वीएनएस)। डाक्यूमेंट्री फिल्म "काली" का विरोध अब छत्तीसगढ़ में भी देखा जा रहा हैं। जहाँ छत्तीसगढ़ के हिंदू संगठन द्वारा विरोध करते थाने में ज्ञापन सौंप कार्रवाई की माँग कर रहें है। इसी कड़ी में आज बिलाईगढ़ विधानसभा के नगर पंचायत भटगांव सहित आसपास के हिंदू संगठनों के लोग भटगांव थाना पहुँचा और "काली" फिल्म के निर्माता, निर्देशक लीना मणीमेकलई के खिलाफ एफआईआर कराया और कार्रवाई की मांग की है। संगठनों द्वारा बताया जा रहा कि इस फिल्म में हिन्दू धर्म के आराध्य देवी माँ काली की सिगरेट पीते वीडियो बनाया गया है। जिससे पूरे हिन्दू समाज ही नही बल्कि उनके मान सम्मान को भी ठेस पहुंचाया गया है जिससे समाज में आक्रोश है। इस फिल्म के निर्माता,निर्देशक के खिलाफ एफआईआर कर कार्यवाही किया जाए।