स्मृति को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और सिंधिया को इस्पात मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

Posted On:- 2022-07-07



नई दिल्ली (वीएनएस)। महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को उनके मौजूदा विभाग के साथ अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे पहले, राष्‍ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह के इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे।