विधायक जुनेजा ने म्यूथाई चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पल्लवी को किया सम्मानित

Posted On:- 2022-07-07



रायपुर (वीएनएस)। मध्यप्रदेश में द यूनाइटेड म्यु थाई एसोसिएशन की ओर से आयोजित नेशनल म्यूथाई चैम्पियनशिप 2022 में उत्तर विधानसभा की पल्लवी साहू ने देवास के मन्त तुकोजीराव पवार इनडोर स्टेडियम में प्रतिभागी के रूप में शामिल हुई और स्वर्ण पदक जीतकर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के लिए पल्लवी को विधायक कुलदीप जुनेजा ने अपने कार्यलय में मोमेंटो व गिफ्ट बॉक्स देकर सम्मान किया। विधायक जुनेजा ने कहा कि आज बेटियां गांव या शहर ही नही अपितु पूरे देश विदेश में नाम रौशन कर रही है। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है, हर क्षेत्र में बेटी बेटों से आगे है और हर क्षेत्र में आपने हम सब का मान बढ़ाया है। उन्होंने पल्लवी को जीत की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पल्लवी के परिवारजन व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।