पोल्ट्री फार्म में अजगर बना रहा था मुर्गियों को निवाला, वन विभाग ने पकड़ा...

Posted On:- 2022-07-07



कोरबा (वीएनएस)। पोल्ट्री फार्म में घुसे अजगर को रेस्क्यू किया गया। मामला गोकुल नगर खटाल का है, जहां देवेंदर शर्मा का पोल्ट्री फार्म है। सुबह तक़रीबन 8 बजे के आस पास देवेंदर शर्मा पोल्ट्री फार्म में रखे चूजे को देखने के लिए पहुंचे तो देखा एक अजगर कुंडली मारे एक किनारे बैठा था, जिसका पेट फूला हुआ था।

ये समझते देर नहीं लगी की अपना शिकार कर पेट भर लिया है, वही अजगर के लिए आफ़त बन गया। पोल्ट्री फार्म संचालक ने बड़ा दिल दिखाते हुए उसको मारने के बजाए बाहर निकाल देना बेहतर समझा। उन्होंने स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को इसकी सूचना दी उस वक्त वो सीएसईबी कालोनी में एक रेस्क्यू कर ही रहे थे कि थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही। जितेन्द्र सारथी ने रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया।

अजगर एक जगह में जाकर फंस गया था, उसको फिर सावधानी पूर्वक बाहर निकाला गया, तब जाकर संचालक ने आगे नुकसान नहीं होने से राहत महसूस किया। पोल्ट्री फार्म के संचालक ने जितेन्द्र सारथी और उनकी टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।