भिलाई की सुहानी मित्रा बनी मिस छत्तीसगढ़ 2022

Posted On:- 2022-07-07



भिलाई (वीएनएस)। मिस छत्तीसगढ़ 2022 का ख़िताब भिलाई की सुहानी मित्रा के नाम दर्ज हो गया है।  छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने मिस्टर एंड मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में भाग लिया था।  जिसमें 30 प्रतिभागियों का ही चयन फाइनल राउंड के लिए हो पाया । मिस कैटेगरी में भिलाई शांति नगर की कुमारी सुहानी मित्रा ने छत्तीसगढ़ दो हजार बाईस का खिताब अपने नाम किया।  मात्र अठारह वर्ष की आयु में ही सुहानी मित्रा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से या उपाधि हासिल की है । बहुआयामी प्रतिभा की धनी सुहानी मित्रा ने इसी साल ही बहुत ही अच्छे अंकों के साथ बारहवीं परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। जील इंटरटेनमेंट के द्वारा दुर्ग के निजी रिसोर्ट में आयोजित इस फैशन स्पर्धा के लिए प्रतिभागियों को योग, जुंबा, फोटोशूट, पर्सनल डेवलपमेंट, रैंप वॉक, टैलेंट राउंड , आउटडोर एक्टिविटी, ग्रूमिंग, पर्सनल केयर जैसे प्रशिक्षण दिए गए थे। मिस छत्तीसगढ़ 2022 की विजेता सुहानी मित्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरु को दिया है ।