आंगनबाड़ी के बच्चों के गणवेश सिलाई के लिए आवेदन आमंत्रित

Posted On:- 2022-07-07



गरियाबंद (वीएनएस)। एकीकृत बाल परियोजना मैनपुर अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्र की परियोजना मैनपुर के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने वाले 03 से 06 वर्ष की आयु वाले बच्चों को गणवेश प्रदाय के लिए 3848 बालक एवं 3848 बालिकाओं के लिए स्व सहायता समूहों से गणवेश सिलाई कराया जाना है। उक्त सिलाई के लिए मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत समस्त महिला स्व सहायता समूह आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2022 संध्या 5.30 बजे तक है। आवेदन कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपुर, जिला गरियाबंद में पंजीकृत डाक से या सीधे भी जमा कर सकते हैं। उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपुर में संपर्क किया जा सकता है।