जल गुणवत्ता पखवाड़ा के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान

Posted On:- 2022-07-07



जगदलपुर (वीएनएस)।  जिला बस्तर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे जल गुणवत्ता पखवाड़ा के तहत जल जीवन मिशन के कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंच कर बारिश के मौसम में जल की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए जागरूकता अभियान किया जा रहा है। ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को स्वच्छता एवं जल संरक्षण की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि जल स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है अपने घर के आस-पास तथा सार्वजनिक जल स्थल पर जहां पानी जमा हो रहा है वहां की साफ-सफाई बहुत महत्वपूर्ण है। पानी के जमाव को जमा होने से रोकना और उस पानी को गार्डन और किचन गार्डन के रूप में प्रयोग करना सिखाया जा रहा है ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके डेंगू, मलेरिया को फैलने से रोका जा सके।