दन्तेवाड़ा(वीएनएस)। नवपदस्थ कलेक्टर विनीत नंदनवार द्वारा पिछले दिनों समय-सीमा की बैठक में जिले में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के समय पर जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाने के संबंध में दिए निर्देशों के परिपालन में राजस्व अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम बचेली अरूण कुमार सोम की अध्यक्षता में अनुभाग बड़े बचेली अंतर्गत जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें तहसीलदार बड़े बचेली, तहसीलदार कुआकोंडा, बीईओ, प्राचार्य और पटवारी, उपस्थित थे।