बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश

Posted On:- 2022-07-07



  दन्तेवाड़ा(वीएनएस)। कलेक्टर विनीत नंदनवार ने छत्तीसगढ़ पंचम विधानसभा के चौदहवां सत्र को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि वे बिना अनुमति के अपना मुख्यालय नहीं छोडे़ं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ पंचम विधानसभा का चौदहवां सत्र आगामी 20 जुलाई से 27 जुलाई तक आहूत किया गया है। जिसको ध्यान में रखते हुए यह निर्देश जारी किये गये हैं जिसका कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।