राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर डोमन सिंह की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक 8 जुलाई को आयोजित की गई है। बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। जिला मुख्यालय के अधिकारी जिला कार्यालय के सभाकक्ष में उपस्थित रहने तथा अनुविभाग व तहसील के अधिकारी समीक्षा बैठक में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सम्मिलित होने के निर्देश दिए गए है। बैठक में एजेण्डावार अद्यतन जानकारी सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करने कहा गया है।