आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपए की सहायता स्वीकृत

Posted On:- 2022-07-07



  बीजापुर (वीएनएस)। कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अन्र्तगत कोईटपाल निवासी मनोज कुमार लेकाम के नदी में डुबकर मृत्यु होने के कारण उनके निकटतम वारिस उनके पिता श्री सुखनाथ लेकाम निवासी कोईटपाल को उक्त राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।