आईटीआई कोनी में अप्रेंटिशिप मेला 11 जुलाई को

Posted On:- 2022-07-07



  बिलासपुर (वीएनएस)।आईटीआई कोनी बिलासपुर के सीओई भवन में 11 जुलाई को सुबह 9 बजे से अप्रेंटिसशीप मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से विद्युतकार, फिटर, डीजल मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक ट्रेक्टर, वायरमैन, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कडीशनर, उपकरण यांत्रिकी, टर्नर, मशीनिष्ट, कोपा व्यवसाय के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ सम्मिलित हो सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आईटीआई कोनी बिलासपुर में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं।