जिले में अब तक 222.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Posted On:- 2022-07-07



बिलासपुर (वीएनएस)।बिलासपुर जिले में 1 जून से आज तक 222.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार बिलासपुर तहसील में 219.0 मि.मी., बिल्हा में 215.1 मि.मी., मस्तूरी में 202.1 मि.मी., तखतपुर में 264.3 मि.मी., कोटा तहसील में 228.4 मि.मी., सीपत तहसील में 202.1 मि.मी., बोदरी तहसील में 215.1 मि.मी., बेलगहना तहसील में 228.4 मि.मी. एवं रतनपुर तहसील में 228.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।