पर्यटन स्थल की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें : कलेक्टर
Posted On:- 2022-07-07
कलेक्टर ने जशपुर के पर्यटन स्थल देशदेखा का किया आकस्मिक निरीक्षण
जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल ने विगत दिवस जशपुर जनपद के किनकेल पंचायत स्थित देशदेखा पर्यटन स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य कायर्पालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक जशपुर राजेश अग्रवाल, जनपद सीईओ प्रेम सिंह मरकाम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने देशदेखा पर्यटन स्थल स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसकेलए स्थल की नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं के लिए खाली जगह पर बैठक सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा।
कलेक्टर अग्रवाल ने उक्त स्थल पर दुर्घटना से बचाव के लिए स्थल के किनारे-किनारे स्थानीय साधनों से घेरा करने व असामाजिक तत्वों का भी पर्यटन स्थल पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ने पर्यटन स्थल पर निर्माणाधीन शौचालय का भी अवलोकन कर शौचालय निर्माण के शेष कार्याे को जल्द से जल्द पूर्ण करने व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।