नगरपालिका जशपुर में 8 जुलाई को बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड

Posted On:- 2022-07-07



पात्र हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होने किया गया अपील

जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल के निर्देशन में 8 जुलाई को सुबह 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक नगरपालिका जशपुर में आयुष्मान कार्ड पंजीयन का मेगा कैम्प लगाया जाएगा। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए छूटे हितग्राहियों की ओर से राशनकार्ड, आधार कार्ड व मोबाईल नंबर के साथ सभी सदस्यों को उपस्थित होने कहा गया है। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर सर्वे के लिए विभिन्न अधिकारी-कमर्चारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनके द्वारा शत प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु हितग्राहियों के घर-घर जाकर, आयुष्मान कार्ड के पंजीयन के लिए नगरपालिका कार्यालय में उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिससे कोई भी हितग्राही योजना से वंचित न हो सके।