प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन के लिए 8 लाख की राशि स्वीकृत

Posted On:- 2022-07-07



जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन के लिए आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें सपर्दंश से पत्थलगांव तहसील के ग्राम बटुराकछार निवासी सोहद्री बाई की मृत्यु 29 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति पंडित राम के लिए 4 लाख व पत्थलगांव तहसील के ग्राम पंडरीपानी निवासी दया राम की मृत्यु 13 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी फुलकुवारी के लिए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।