बेमेतरा (वीएनएस)। कलेक्टर शुक्ला ने आज संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्टोरेट भवन के विभिन्न शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नस्तियों के व्यवस्थित संधारण व कार्यालय की नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यालयीन स्टॉफ को समय पर कार्यालय आने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े, अधिकारी संवेदनशील होकर आम लोगों की समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहे। कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन, खाद्य विभाग, जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय, आबकारी, भू-अभिलेख, रिकार्ड रुम, जिला नाजिर शाखा, शिकायत शाखा आदि का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव म्हस्के उपस्थित थे।