तीन सोसायटियों को उच्च न्यायालय ने जमा राशि लेने से किया प्रतिबंधित

Posted On:- 2022-07-07



कोण्डागांव (वीएनएस)। कार्यालय सहायक पंजीयक सहकारिता विभाग की ओर से प्राप्त विज्ञप्ति अनुसार दिल्ली उच्च न्यायालय के द्वारा 22 मार्च 2022 को दिए गए आदेशानुसार सहारा क्रेडिट कोआॅपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड लखनऊ उत्तर प्रदेश सहारन यूनिवर्सल मल्टीपरपज सोसाइटी लिमिटेड भोपाल मध्य प्रदेश व हमारा इंडिया क्रेडिट कोआॅपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड कोलकाता पश्चिम बंगाल को आम जनता से किसी भी प्रकार की राशि जमा करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके द्वारा सहायक पंजीयक सहकारिता केएल उईके द्वारा अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति इन तीनों सोसायटियों में राशि जमा ना करें।