शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने की कड़ी कार्रवाई

Posted On:- 2022-07-07



सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर आरा के निर्देशानुसार व पिछले दिनों जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय के निरीक्षण किया था, जिसमें 17 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये थे। जिनकोे कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कारण संतोषजनक व समय पर प्रस्तुत नहीं होने के कारण विकासखंड सूरजपुर के 10 कर्मचारियों को स्पष्टीकरण, 2 कर्मचारियों का अवैतनिक व 4 कर्मचारियों का वेतन रोका गया। इसी क्रम में भैयाथान विकासखंड में 9 कर्मचारियों को स्पष्टीकरण व 1 का वेतन रोका गया। विकासखंड ओड़गी में 3 कर्मचारियों को स्पष्टीकरण व 1 कर्मचारी का वेतन रोका गया। विकासखंड़ प्रतापपुर में 14 को स्पष्टीकरण, 2 अवैतनिक, 1 कमर्चारी का वेतन रोका गया। विकासखंड प्रेमनगर में 14 कमर्चारियों को स्पष्टीकरण, 2 को अवैतनिक तथा 3 कर्मचारियों वेतन रोका गया।