बलौदाबाजार (वीएनएस)। कलेक्टर के निर्देश पर बलौदाबाजार एसडीएम बजरंग दुबे ने आज पलारी तहसील का निरीक्षण कर व्यवस्थओं का जायजा लिया। उन्होनें व्यवस्थाओं में सुधार संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश तहसीलदार को दिए है। इसके साथ ही उपपंजीयक कार्यालय का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए है। तहसील कार्यालय में आने वाले आवेदकों को सुगम रूप से बैठने की व्यवस्था, पानी की उपलब्धता व शौचालय की समूचित व्यवस्था प्राथमिकता क्रम पे होनी चाहिए।
एसडीएम बजरंग दुबे आज से लिंक कोर्ट में बैठना प्रारंभ किया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों की ओर से आवेदन लाए थे, जिन्हें मौके पर ही निराकरण किया गया। नगर पंचायत पलारी निवासी मल्लिका मिश्रा व जगदीश थनवार, छड़िया निवासी सुखनंदन राठौर को तत्काल नकल प्रदान किया गया। नकल मिलने पर आवेदको ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान तहसीलदार राममूर्ति दीवान, नायब तहसीलदार मयंक अग्रवाल,कुणाल पाण्डेय सहित राजस्व विभाग अन्य कमर्चारी उपस्थित थे।