निवतर्मान कलेक्टर नन्दनवार को जिला प्रशासन की ओर से दी गई विदाई

Posted On:- 2022-07-07



  सुकमा (वीएनएस)। गत दिवस स्व. कवासी हड़मा इंडोर स्टेडियम में जिला प्रशासन सुकमा की ओर से नवपदस्थ कलेक्टर हरिस. एस का अभिनंदन व निवतर्मान कलेक्टर विनीत नन्दनवार को सुकमा जिले में उनके उत्कृष्ट कायर्काल के लिए सम्मानित करते हुए विदाई दी गई। इस दौरान कलेक्टर हरिस. एस ने निवतर्मान कलेक्टर को नवीन पदस्थापना केलिए शुभकामनाएं दी। सुकमा जिले के निवतर्मान कलेक्टर विनीत नन्दनवार के व्यक्तित्व की अधिकारियों ने जमकर सराहना की। गत शाम को आयोजित विदाई समारोह में पुलीस अधीक्षक सुनील शर्मा ने कहा कि नन्दनवार के मार्गदर्शन में जिले के बहुत से अंदरुनी संवेदनशील गांवों में सड़के बनी और वे मुख्य मार्ग से जुड़े, गांवों में विद्युतीकरण भी हुआ। अपने कायर्काल में नन्दनवार ने सुकमावासियों के जीवन में नई उर्जा और उत्साह का संचार किया है। मुख्य कायर्पालन अधिकारी देवनारायण कश्यप ने कहा कि नन्दनवार का कायर्काल सदैव स्मरणीय रहेगा। कोरोना संक्रमण के चुनौतीपूर्ण समय में भी ग्रामीण विकास में कमी नहीं आई। साथ ही उनके कुशल मार्गदर्शन से कोरोना रोकथाम के सफल प्रयास के फलस्वरुप जिले में कोरोना के न्यून प्रकरण रहे। उन्होंने कहा कि सुकमा जैसे कठिन कार्यक्षेत्र में अल्पकाल में ही गिरदाल पारा, दुब्बाटोटा हैचरी जैसी अनेक परियोजना को मूर्त रुप दिया है। वनमंडलाधिकारी जे.एस. रामचन्द्र ने कहा कि नन्दनवार एक कुशल मार्गदर्शक के साथ ही, हसमुख व्यक्तित्व के धनी हैै। उन्होंने कहा कि जिस सरलता से लोग नन्दनवार से जुड़ जाते हैं, वह अद्भुत है। उन्होंने नन्दनवार के साथ किए गए कार्य को स्वयं के लिए सौभाग्यशाली क्षण बताया। एसडीएम सुकमा प्रीति दुर्गम व सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग सोरी ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि नन्दनवार अधिकारियों को उनकी योग्यता के अनुसार कार्य प्रदान करते हैं। जिले के 31 हजार से अधिक जाति प्रमाण वितरण, सुविधा शिविर से अंदरुनी गांव के निवासियों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ प्रदान करने, बंद पड़े स्कूलों का पुन: संचालन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सवर्सुविधा युक्त स्वामी विवेकानन्द युवा शक्ति केन्द्र की स्थापना जैसे नवाचारी कार्यों के लिए श्री नन्दनवार सदैव याद किए जाएगें। सुकमा जिले से कलेक्टरी की शुरुआत करना मेरी खुशनसीबी : नन्दनवार निवतर्मान कलेक्टर नन्दनवार ने कहा कि उन्हें अपने कायर्काल में सुकमा में बहुत प्रेम मिला, जिसके लिए वे यहां के आभारी हैं। उन्होंने सुकमा जिले से कलेक्टरी की शुरुआत को अपनी खुशनसीबी बताते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र में वह पले-बढ़े हैं, यहां के विकास के लिए कार्य करने का गौरवशाली अवसर मिला। अधिकारियों के मित्रवत व्यवहार ने सुकमावासियों के हित के लिए कार्य करने की प्रेरणा को और अधिक बढ़ाया, सभी के सहयोग से यह उपलब्धियां प्राप्त हो पाईं। उन्होंने खासतौर पर स्टेनो दीपक नायर, गीतेश्वरी भुसाखरे, सरिता कश्यप, भृत्य सुदन बघेल, मुकुन्द नाग, विजय नाग, वाहन चालक गौरव मंडल, दीपक बम्बोड़े और जागेश निषाद को अपने कार्य के प्रति लगन और समर्पण भाव के लिए पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सुकमा जिले के उत्कृष्ट कार्यों को वे अपने वतर्मान कार्यक्षेत्र दंतेवाड़ा में दोहराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने इस अवसर पर सुकमा जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी कमर्चारियों को धन्यवाद देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य और जिले के विकास की कामना की है।