आत्मानंद स्कूल की सौगात मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष का आतिशी स्वागत

Posted On:- 2022-07-07



  जांजगीर चांपा (वीएनएस)। जिले की सारा गांव नगर पंचायत स्थित बिसाहू दास महंत शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी /हिंदी माध्यम आत्मानंद विद्यालय की सौगात मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का ऐतिहासिक और गमर्जोशी से स्वागत किया गया। नगर वासियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के बुधवार की शाम नगर आगमन पर बी डी एम डबरी चौक में उनका आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। नगर और क्षेत्र वासियों ने क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुविधा के लिए डा महंत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर वासियों ने डॉक्टर महंत को श्रीफल फूल माला से स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष रामकिशन सूयर्वंशी उपाध्यक्ष दिलेश्वर राठौर मुख्य नगरपालिका अधिकारी सत्यनारायण देवांगन और पाषर्दों ने डॉक्टर महंत को श्रीफल,साल व कोसे के वस्त्र भेंट कर उनका आभार जताया। इस अवसर पर बड़ी तादाद मे नगरवासी सहित देवरी, अमरूवा, सोनियापाट के पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।