रायपुर (वीएनएस)। रेलवे प्रशासन अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बुढ़ार-शहडोल सेक्शन के सिंहपुर रेलवे स्टेशन में तीसरी रेललाइन विद्युतीकरण 21 से 23 जुलाई (03 दिन) तक करेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।
देखें सूची... 21 से 23 जुलाई, 2022 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18257 बिलासपुर-चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 22 से 24 जुलाई, 2022 तक चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18258 चिरिमिरी - बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 23 जुलाई, 2022 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 24 जुलाई, 2022 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 21 जुलाई, 2022 को वलसाड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 24 जुलाई, 2022 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22910 पूरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 21 एवं 23 जुलाई, 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 22 एवं 24 जुलाई, 2022 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12824 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 22 जुलाई, 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 24 जुलाई, 2022 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 21 से 23 जुलाई, 2022 तक बरौनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 22 से 24 जुलाई, 2022 तक गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।