रायपुर (वीएनएस)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली 02 जोड़ी गाड़ियों में स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। गाड़ी संख्या 12851/12852 बिलासपुर-चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा गाड़ी संख्या 12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस में 10 जुलाई को तथा गाड़ी संख्या 12852 चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस में दिनांक 11 जुलाई को उपलब्ध रहेगी।
गाड़ी संख्या 12853/12854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल एक्सप्रेस में 8 से 10 जुलाई तक तथा 12854 भोपाल-दुर्ग एक्सप्रेस में 9 से 11 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी ।